संवाददाता। आलापुर, अम्बेडकरनगर सपा-कांग्रेस गठबंधन की आशंका से कांग्रेसी दावेदार खासे परेशान हैं और उनकी परेशानी भी बिल्कुल जायज है। बीते तीन माह से आलापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टिकट की प्रत्याशा में होर्डिगं बैनर व पोस्टर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सक्रिय भी रहे। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक कुंवर अरूण डा० गयादीन भारती पन्नालाल कन्नौजिया निरजूराम अशोक सत्यार्थी आरपी कौशल सुबाष चंद्र पुष्पलता है सभी दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में अपनी आमदरफ्त भी तेज कर दिया था कि अचानक पार्टी नेतृत्व की तरफ से सपा से महागठबंधन की बात चलने से कांग्रेसी दावेदार काफी परेशान व हताश हो गये हैं।एक दावेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया और जिसमें पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी भी जताते हुए कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में बढचढ कर भाग लिया करते है और चुनाव लड़ने की बात आई तो अचानक यह फैसला ठीक नही है और महागठबंधन से कांग्रेस का नुकसान होगा और कार्यकर्ता बिखर जाएंगे।ऐसे मे जहाँ सभी दल चुनावी समर की तैयारी में जुटे है वहीं कांग्रेसी अब बुझे मन से नेतृत्व को दोषी भी ठहरा रहे हैं।फिलहाल अब फैसला कुछ भी हो लेकिन यदि महागठबंधन बना तो आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को सीट मिल पाना मुश्किल है जिससे कांग्रेस के टिकट दावेदारों को झटका लगना तय माना जा रहा है।


0 comments:
Post a Comment