Wednesday, 2 November 2016

बिजली करंट से गयी किसान की जान

सचेत होता महकमा तो बच जाती जान

संवाददाता। आलापुर अम्बेडकरनगर खेत मे काम कर रहे किसान की विद्दुत की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गयी। किसान की मामले की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर महुवर गांव निवासी किसान श्रीराम मौर्या (५५ वर्ष ) पुत्र रामराज मौर्या अपने खेत मे धान की कटाई कर रहे थे।अचानक खेत के ऊपर से गुजर रहे ढीले विद्दुत तार की चपेट मे आने से बुरी तरह झुलस गये और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी ।किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।मामले की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष रामअवतार नें बताया कि मामले मे तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विद्दुत महकमा सचेत होता तो बच जाती किसान श्रीराम मौर्या की जान।बता दें कि जिस ढीले तार की चपेट मे आने से किसान श्रीराम मौर्या की दर्दनाक मौत हुई है उसी तार को सही कराने के लिए मृतक के पुत्र जगजीवन मौर्या नें  मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर ढीले तार को सही कराने की मांग किया था लेकिन विद्दुत विभाग के अधिकारियों के कान मे जूं तक नहीं रेंगा और लापरवाही का खामियाजा किसान श्रीराम को भुगतना पड़ा।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top