Wednesday, 2 November 2016

गस्त करते समय अहिरौली थाने की जीप पलटी, चार जख्मी



संवाददाता। अम्बेडकरनगर मंगलवार की रात दबिश देकर लौट रही अहिरौली थाने की जीप अचानक पलट गयी। इस दुर्घटना में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष हमराही सिपाहियो के साथ दबिश देने गए थे।वापस लौटते समय तड़के लगभग चार बजे मालीपुर मार्ग पर शहजादपुर पुलिस चैकी के निकट जीप अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गयी।जीप के पलटते ही पुलिस कर्मिंयो में चीख पुकार मच गयी।स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद हादसे की सूचना उच्चाधिकारियो को दी गयी। सुचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने सभी घायल पुलिस कर्मिंयो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।सभी घायलो की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।छेत्राधिकारी राघवेन्द्र मिश्र ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल पुलिस कर्मिंयो का हाल जाना। घायल पुलिस कर्मियो में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पंत के अलावा सिपाही सौरभ यादव, सुभाष पाण्डेय, यमुना तिवारी शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top