Wednesday, 2 November 2016

सपा व बसपा के पास नहीं है कुछ- सिराज मेंहदी

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सिराज मेंहदी ने पीके को कहा बाहरी 
संवाददाता। अम्बेडकरनगर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिराज मेंहदी ने कहा कि सपा व बसपा के पास कुछ नहीं है। इसलिए समाजवादी पार्टी कांग्रेस की तरफ हाथ बढाने को तत्पर है। उन्होनंे पार्टी नेतृत्व से मांग किया कि किसी भी पार्टी से किसी प्रकार का समझौता करने से पूर्व पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं से भी सलाह मशविरा जरूर कर लिया जाये। अन्यथा इसका विपरीत प्रभाव पड सकता है। उन्होने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गयी यात्राओं से उसका जो ग्राफ बढा है उससे विपक्षी पार्टियां बौखला गयी है। खासकर सपा व बसपा को अपना जनाधार खिसकता दिख रहा है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे जहां भी गये वही पर बटवारा करा दिया। जो अपने परिवार का नही हुआ वह समाजवादी पार्टी का क्या होगा। सिराज मेंहदी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कंाग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफ होगा तथा बिजली बिल हाफ होगा। कांग्रेस को चुनाव में जीत दिलाने के लिए थिंक टैंक के रूप में प्रयोग किये जा रहे पीके द्वारा सपा मुखिया मुलायम सिहं यादव से गठबंधन को लेकर बात करने की आ रही खबरों पर सवाल करने पर सिराज मेहंदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को अकेले इस प्रकार का कोई निर्णय नही लेना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पीके को बाहरी की संज्ञा देते हुए कहा कि इस प्रकार की बातों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की घोषित प्रत्याशी शीला दीक्षित को भी विश्वास में लेने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह पार्टी के लिए घातक हो सकता है। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top