जेल से छूट कर आया था युवक, बाल बाल बचा
संवाददाता। जलालपुर, अंबेडकरनगर। थाना जैतपुर के रतना गांव में पुरानी हत्या की रंजिश के चलते एक पक्ष ने लोगों में जेल से छूटकर आये व्यक्ति को गोली मारी। गोली बाये हाथ के जोड़ को स्पर्श करते हुए बाहर निकल गयी। सूचना पर जैतपुर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भियांव भेजा जहां मेडिकल के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना बुधवार को प्रातः 10 बजे की है। रतना निवासी उमेश पुत्र दयाराम अपने घर के पीछे टहल रहे थे तभी देव नारायण पाण्डेय पुत्र राम समुझ, विवेक कुमार पुत्र राज नारायण कट्टा लेकर दौड़े पहले हवाई फायरिंग कर फिर उमेश पुत्र दयाराम के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उमेश के बाये हाथ के जोड़ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमेश की तहरीर पर देव नारायण पुत्र राम समुझ सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भियांव भेजा। थानाध्यक्ष जैतपुर ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना है कि बाये हाथ के केहुनी को स्पर्श करती हुई चोट दिखाई पड़ रही है। स्पष्ट नही हो पा रहा है कि यह गोली की चोट है या साधारण। जांच हेतु एक्सरे के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष खम्भा गाडने के विवाद में उमेश पाण्डेय सहित पांच लोगों ने राज नारायण पुत्र राम समुझ की हत्या कर दी थी जिसमें दिनेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, हरीश पाण्डेय पुत्रगण दयाराम व रमन पुत्र हरीश जमानत पर छूटकर आये है।


0 comments:
Post a Comment