कांगे्रसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
संवाददाता। अंबेडकरनगर दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राश्ट्रीय महासचिव/उत्तर-प्रदेश प्रभारी गुलाम नवी आजाद को गिरफ्तार करके दो मुंहे पन तथा हिटलर शाही मोदी सरकार का चेहरा उजागर कर दिया है। जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होने कहा कि राहुल गांधी, गुलाम नवी आजाद और ज्योतिरादिव्य सिंधिया कार्यकर्ताओं को छुडाने तथा पूर्व सैनिक शहीद रामकिशन के परिवार को हिरासत से छुडाने गये थे।
उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव मोहम्मद अनीस खां ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया यह घोर निंदनीय है। सैनिको के प्रति यह मोदी सरकार का दोहरा चरित्र है। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा, उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला तथा रामजनम दूबे ने कहा कि सैनिक शहीद रामकिशन ग्रेवाल के मौत की जवाबदेही मोदी सरकार की है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पूर्व सैनिक शहीद रामकिशन ग्रेवाल ने गिरफ्तार परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राश्ट्रीय महासचिव गुलाम नवी आजाद तथा ज्योतिरादिव्य सिंधिया को गिरफ्तार किये जाने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। केन्द्र सरकार का पुतला फूंक शहीद रामकिशन के मौत की सीबीआई जांच की मांग की गयी। धरने को उपाध्यक्ष संजय तिवारी, प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा, महासचिव बद्रीनारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद पांडेय, अनिल कुंवर चैहान तथा नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने संबोधित किया। प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, चिंताहरण पांडेय, बाबूलाल वर्मा, रितेश त्रिपाठी, गुड्डू, बलराम राजभर, आदित्य तिवारी उर्फ बंटी तथा नरेन्द्र प्रजापति मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद अस्पताल जाते समय राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला फूका प्रदेश महासचिव उ0प्र0 सेन्टल विशाल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार का यह कृत्य अत्यन्त निदनीय है। ये घटना यह दर्शाती है कि सैनिकों के प्रति केन्द्र सरकार की मानसिकता दूषित है। और सरकार सेना का सिर्फ राजनीतिक उपयोग करती है। जब जब देश के जवानों किसानों युवाओं छात्रों का अपमान होगा तब तब कांग्रेस पार्टी उनके साथ खडी रहेगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस महासचिव बरकत अली अपने दर्जनों सार्थियों के साथ उपस्थित रहें। पुतला दहन कार्यक्रम में एनएसयूआई नेता विजय वर्मा, रेहान जैदी, दीपक शर्मा, सतीश चन्द्र, कर्मवीर सिंह, अमित वर्मा, अंकुर वर्मा, राजन सुमन व अन्य मौजूद रहे।




0 comments:
Post a Comment