Saturday, 5 November 2016

अधिवक्ता अजय पटेल की सड़क दुर्घटना में मौत

ससुराल से लौटते समय भोर में बरियावन में हुआ हादसा 
एक अन्य हादसें में गई युवक की जान 


संवाददाता। अम्बेडकरनगर जनपद न्यायालय के युवा अधिवक्ता और अपना दल के जिलाउपाध्यक्ष अजय पटेल की आज तडके अकबरपुर बसखारी मार्ग पर बरियावन बाजार में सडक हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गयी। वे अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से सुबह घर वापस लौट रहे थे। युवा अधिवक्ता के दुर्घटनाग्रस्त का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया। दुर्घटना के बाद अजय को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सको ंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अजय पटेल अपनी ससुराल से तड़के पांच बजे वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपनी मोटर साइकिल से बरियावन बाजार के निकट पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय सड़क पर गिर गये। अधिवक्ता के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व स्थानीय अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक तेजी से अकबरपुर की तरफ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोशित कर दिया। उधर अजय पटेल के निधन का समाचार मिलते ही उनके गांव दहियावर तथा ससुराल में कोहराम मच गया। अजय की अभी जल्दी ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। अधिवक्ता के निधन पर जनपद न्यायालय में आयोजित शोकसभा में उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी। अधिवक्ता संघ ने उनके दाह संस्कार के लिए तत्काल 20 हजार रूपये की सहायता राशि परिजनों को उपलब्ध करायी है।
इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम बेवाना थानान्तर्गत अहेथिया किशुनीपुर निवासी विजय (30) पुत्र महादेव रामपुर सकरवारी बाजार में सड़क दुर्घटना मंे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top