संवाददाता। अम्बेडकरनगर अकबरपुर थानान्तर्गत सूईडीह गांव में कुछ दबंगो द्वारा पानी की निकासी तथा खड़ंजे पर चलने वाले रास्ते को बंद कर दिये जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव हो जाने के कारण आम लोगों के साथ-साथ जानवरो को भी कीचड़ व पानी में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित सुधीर पांडेय ने जिलाधिकारी के साथ-साथ थाना दिवस व तहसील दिवस में भी शिकायती पत्र दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने अकबरपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सुधीर के अनुसार गांव के रहने वाले रामचन्दर व हनुमान पांडेय द्वारा उनकी जल निकासी के साथ-साथ खड़ंजे के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। इसके चलते घर के आस पास जलभराव हो गया है तथा महामारी की आशंका बढ़ गयी है। सुधीर ने उच्चाधिकारियों से हालात को देखते हुए कार्यवाही की गुहार लगायी है।



0 comments:
Post a Comment