दूसरे दिन भी तीखा रहा जिलाधिकारी का तेवर, चखा मिड डे मील का भोजन
संवाददाता। अम्बेडकरनगर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों पर चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण मे लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा दूसरे दिन भी दर्जन भर मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाधिकारी के दौरे के उपरांत दर्जन भर कर्मचारियों के मानदेय व वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक विद्यालय में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सबसे पहले बीएन इंटर कालेज अकबरपुर मंे स्थित बूथ संख्या 78, 79 व 81 का जायजा लिया। यहां पर कार्य में लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री अर्चना का दस दिन का मानदेय तथा चुंगी मोहर्रिल केशवराम का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अनुदेशक आदेश प्रखर को उन्होने कार्य में प्रगति लाने की चेतावनी दी। डा0 गणेश कृश्ण जेटली इंटर कालेज मंे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना श्रीवास्वत, पूनम व रेनू तिवारी का तथा प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर मंे आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रजनी सिंह व अनुदेशक विनय कुमार का 10-10 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उर्मिला यादव का दस दिन का तथा प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर गनेशपुर मंे आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधू त्रिपाठी का 10 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक पाठशाला सिझौली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊशा देवी का 15 दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सम्मोपुर में पहुंचकर मध्यान्ह भोजन का स्वाद लिया। जिलाधिकारी ने छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन खाया। उन्होने भोजन की गुणवत्ता पर संतोश जताया।




0 comments:
Post a Comment