Saturday, 5 November 2016

पांचवे दिन चालको का किया नेत्र परीक्षण

क्षेत्राधिकारी सदर की अगुवाई में आयोजित हुआ था शिविर


संवाददाता। अम्बेडकरनगर यातायात माह के पांचवे दिन पुरानी तहसील तिराहे पर यातायात प्रभारी सुधांशू वर्मा के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर राघवेन्द्र मिश्र, एचसीटीपी रवीन्द्र प्रताप सिंह, खुशीराम यादव व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। यातायात पुलिस ने लोगों का नेत्र परीक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यातायात प्रभारी ने दो पहिया वाहन चालको को रूकवाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसके अलावां रिक्शा चालको, मैजिक, टैम्पो, जीप आदि के चालको को भी नेत्र परीक्षण करवाया। इस दौरान सीओ सदर राघवेन्द्र मिश्र की मौजूदगी में लगभग 60 से अधिक चालको का नेत्र परीक्षण करवाकर यातायात के नियमो के बारे मंे जानकारी दी गयी। यातायात प्रभारी ने यातायात से संबंधी पम्पलेट चालको को बांटकर यातायात के लिए जागरूक किया। यातायात माह में शनिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि निःशुल्क नेत्र परीक्षण में लगभग 60 से अधिक चालको का परीक्षण किया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top