परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संवाददाता। अम्बेडकरनगर ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे घर पर कोहराम मच गया। मृतक के पिता द्वारा घटना की तहरीर अकबरपुर थाने में दी गयी है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थानान्तर्गत अशरफपुर पचाउख निवासी पिन्टू पुत्र रामनेवल की शादी चार वर्श पूर्व अकबरपुर थानान्तर्गत जौहरडीह मंसूरपुर निवासी रामतीरथ की पुत्री किरन के साथ हुई थी। पिन्टू विगत कुछ वर्शो से दिल्ली में रहकर चालक का कार्य करता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी किरन ससुराल से अपना सामान लेकर अपने मायके चली आयी। जब यह बात पिन्टू को पता चली तो वह दिल्ली से घर आया और शनिवार की सुबह ससुराल पहुंच गया जहां दोपहर बाद ससुरालजनों द्वारा उसे गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंचे युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं लड़की के घर वालो का कहना है कि पिन्टू ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि किरन व उसके परिजनों द्वारा पिन्टू की हत्या की गयी है।


0 comments:
Post a Comment