संवाददाता। अम्बेडकरनगर माध्यमिक शिक्षा परिशद द्वारा आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्श 2017 के लिए परीक्षा केन्द्रो का निर्धारण जनपदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति द्वारा शनिवार को किया गया। गत वर्श बनाये गये 181 परीक्षा केन्द्रो में से 13 परीक्षा केन्द्रो को शासन की नीति के अनुसार पुनः प्रस्तावित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रो के संबंध में आपत्तियां पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से आगामी 12 नवम्बर तक कार्यालय में दे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा के निर्देशानुसार निर्धारित परीक्षा केन्द्रो का आनलाइन परीक्षण कराये जाने एवं परीक्षा केन्द्र संबंधी आवश्यक सूचनाएं परिशद की बेवसाइट पर अपलोड कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो कम्प्यूटर सिस्टम व एक कम्प्यूटर आपरेटर का होना आवश्यक है। इसके अलावां विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र बनाये गये सभी स्कूल कालेज 15 दिन के अंदर इसकी जानकारी कार्यालय में अवश्य उपलब्ध कराये।


0 comments:
Post a Comment