गायत्री सेवा संस्थान पर हुई बैठक
संवाददाता। अंबेडकरनगर गायत्री सेवा संस्थान मुनि आश्रम पर आलापुर विधानसभा क्षेत्र में विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मुनि जी फलाहारी महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को 10 नवम्बर को शहीद नमन यात्रा में बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान करने को अपील की। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री सूबेदार सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने शहीद नमन यात्रा में विश्व हिन्दू महासंघ, बजरंग दल, राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विद्यार्थी परिशद, शिव सेना, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिशद एवं भारतीय जनता पार्टी तथा सामाजिक संगठन एवं अन्य राजनैतिक दलों के लोगों से भाग लेने की अपील की है। उन्होने कहा कि देश प्रेमी, राश्ट्र पे्रमी, शहीद प्रेमियों को शहीद नमन यात्रा में भाग लेकर शहीदो की शहादत में एवं शहीदो के परिवारो को ढाढस बधाने के लिए सहयोग करना चाहिए। क्योकि देश की सीमा पर प्राणों की आहूति देने वाले जवानों के सम्मान मंे नमन यात्रा निकाल कर हम लोगों को देश के साथ खड़े होने की जरूरत है ताकि सीमा पर हमारे फौजी जवानों का मनोबल गिरने न पाये। बुलंद हौसलो के साथ हमारे सैनिक पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे सके। शहीद नमन यात्रा प्रातः नौ बजे अछती मंदिर, बसखारी रोड कुटिया से प्रारंभ होकर इंदईपुर, आरोपुर, रामनगर में शहीद नमन यात्रा का स्वागत किया जायेगा। जहांगीरगंज, बावली चैक पर शहीद नमन यात्रा का स्वागत किया जायेगा। देवरिया बाजार, सुल्तानपुर बाजार स्थित बाबू वसुधा सिंह स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत एक आम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें कृश्ण भगवान मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज के सौजन्य से सभा का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। उसके बाद शहीद नमन यात्रा सिंघलपट्टी, गढ़वल, चांड़ीपुर, सरयूनगर, गिरैइया, जहांगीरगंज, माडरमऊ, विड़हर, गोवर्धनपुर, चहोड़ा, मकरही से पीपरा चैराहे पर यात्रा का समापन किया जायेगा। बैठक में मनीराम दास, आनंद महाराज, रामनयन दास, विनोद महाराज, राघवदास, मालती देवी, रणधीर सिंह, रामपियारे, गुलाब सिंह, विशाल गौतम, रामप्रसाद चैहान, रामजियावन यादव, राजमन, रामसूरत, रामपलट, अवधेश, लल्लन प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment