Sunday, 6 November 2016

समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक ने दिये सख्त निर्देश

उत्कृष्ट सम्बोधन के लिए तीन सिपाहियों को किया पुरस्कृत 


संवाददाता। अंबेडकरनगर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक पीयूश श्रीवास्तव की अध्यक्षता मंे अपराध समीक्षा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज सभी तहसीलों के क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, यातायात प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अपराधियो के डोजियर फार्म भरे जाने हेतु एक अपराधी पर एक सिपाही की नीति के आधार पर भरवाये जाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होने तीन आरक्षियो द्वारा उत्कृश्ट उद्बोधन किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल बैठक में ही नगदी पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आरक्षियों में महरूआ थाने में तैनात राहुल कुमार यादव, राजेसुल्तानपुर थाने में तैनात विपिन कुमार सिंह, जैतपुर थाने में तैनात ओमकार सिंह शामिल है। तहसील दिवस में मामलो का निस्तारण शीघ्र किया जाये। सभी थानों में थाना दिवस में भी मामलो का निस्तारण किया जाये। यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने की नसीहत यातायात प्रभारी को दी। उन्होने अपराधों पर लगाम लगाये जाने की नसीहत सभी थानाध्यक्षो को दी। उन्होने सभी थानाध्यक्षो पर पेंच कसते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामलो पर त्वरित कार्यवाही की जाये। रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरी, लूट, जैसी घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके। हो रहे अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर अंकुश लगाया जाये। पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह को लेकर यातायात जागरूकता अभियान, यातायात संबंधी जानकारी चालको को अधिक से अधिक संख्या में दिये जाने की नसीहत यातायात प्रभारी को दी है। बैठक के दौरान विधि विज्ञान विशेशज्ञ द्वारा प्रयोगशाला के उपकरणों का प्रदर्शन कुशलता पूर्वक किया गया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top