Sunday, 6 November 2016

मेला देखने गये दो युवकों को दबंगो ने किया लहुलुहान

घायलो ने दबंगो के विरूद्ध थाने में दी तहरीर

संवाददाता। अंबेडकरनगर सिकंदरपुर बाजार में शनिवार की शाम मेला देखने गये गांव के ही दो युवक को दबंगो ने लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घायलो ने दबंगो के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के लारपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम उपरोक्त थाना पतानुसार मंशाराम (24) पुत्र स्व0 सूर्यलाल अपने गांव के साथी संदीप (23) पुत्र वंशराज सिकंदरपुर मेले में गये हुए थे। मेले में कुछ दबंगो से दोनों का विवाद हो गया। दबंगो ने मामूली विवाद को लेकर लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलो की गुहार पर दौड़े बाजार वासियों ने किसी तरीके से उन्हे वहां से बचाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घायलो ने दबंग उक्त थानान्तर्गत जैनापुर घोशियाना निवासी आफताब, मेहताब, मोईम, शरीफ के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। गौरतलब है कि पूर्व में स्कूली बच्चों को लेकर घायलो और दबंगो के बीच कहासुनी हुई थी। घायलो के मुताबिक उसी कहासुनी की रंजिश को लेकर यह मारपीट हुई।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top