दो दिन पूर्व डीएम के एलान से पालिका के फूले हाथ पाव
संवाददाता। अंबेडकरनगर टाण्डा नगर मंे डेंगू व रहस्यमयी बुखार से मौतो का सिलसिला लगातार जारी है। मौतो की कड़ी में एक युवती और जुड़ गयी। रहस्यमयी बुखार की चपेट में आकर नगर की 22 वर्शीय बालिका की मौत हो गयी। जिसके बाद दो दिन पूर्व जिलाधिकारी द्वारा डेंगू से मौत पर अधिशाशी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने के एलान को याद कर पालिका प्रशासन के हाथ पाव फूल गये है। इन सबके बीच नगर पालिका टाण्डा तीन दिवसीय शताब्दी समारोह का जश्न मना रहा है। नगर में हो रही मौतो पर नगर पालिका प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। नगर में इस शताब्दी समारोह के आयोजन का जबरदस्त विरोध भी हो रहा है।
टाण्डा में डेंगू व बुखार से अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।शनिवार की रात मुमताजगंज निवासी हाफिज अनवर की 22 वर्शीय पुत्री नवबहार उर्फ सोनी भी बुखार के कारण जिला चिकित्सालय पहुंचने पर मृत्यु हो गयी। युवती की मौत की खबर नगर में पहुंचते ही लोग शोक में डूब गये। बुखार का डर नगर वासियो के सिर चढ़कर बोल रहा है। मृतका के परिजनो के अनुसार नवबहार को पांच-छः दिन से बुखार हो रहा था जिसका एक स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था। जब उस चिकित्सक की सलाह पर उसका डेंगू का परीक्षण कराया गया तो डेंगू पाॅजिटिव पाया गया जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोशित कर दिया गया।


0 comments:
Post a Comment