Friday, 4 November 2016

काम करने में विश्वास रखती है बसपा- रामअचल

जिले का विकास भी बसपा की देन

संवाददाता। अंबेडकरनगर बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी करने मे ंविश्वास रखती है जबकि अन्य दल सिर्फ दावे और फर्जी वाह वाही लूटते है। उन्होने कहा कि बसपा ने जिला बनाया और जिले का विकास किया। फिर बसपा की सरकार बनी तो फिर से जिले का विकास होगा, जिले को सजाया, सवारा जायेगा, सबका विकाश, सबको रोजगार, सबको सम्मान दिया जायेगा। पिछले पाँच वर्षो मे प्रदेश के साथ साथ जिले का भी विकाश रुकगया है जिला कई वर्षो पीछे चला गया, हमने, हमारे मंत्रियो ने तमाम मदो से पैसा लाकर जिले को बनाया।
इसलिए एक बार फिर से आप का आशीर्वाद लेने आया हूँ बसपा की बढती ताकत देखकर भाजपा घबडा गयी है इस लिए अमितशाह एंन्ड कंम्पनी देश मे धार्मिक आधार पर विभेद पैदा कर हिन्दु बनाम मुस्लिम धुर्वीकरण कराना चाहती है भोपाल की घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि सपा के आपसी कलह के कारण के मुस्लिम समाज बसपा के साथ मजबूती से खडा हो रहा है इसके खिलाफ घबरा कर सपा और भाजपा मिलकर प्रदेश मे दंगा करा सकते है इस लिए समाज मे दंगा रोकने एवं भाईचारा बनाने के लिए बसपा मैदान मे उतर चुकी है आईये बहन जी को पाँचवी बार मुख्यमंत्री बानाने के लिए बसपा को भारी मतो से जिताया जाय। सभा को टांडा बसपा प्रत्याशी मनोज वर्मा, बसपा नेता बालमुकुन्द धुरिया, पूर्व प्रमुख शारदा राजभर ने भी संम्बोधित किया ,सभा का संचालन विधानसभा अध्यछ देवेन्द्र भाष्कर ने किया। सभा मे मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजेन्द्र भारती, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर संजय राजभर, एडवोकेट मंशाराम, जिपंस गण अजय गौतम, सपना गौतम, रामआज्ञा राजभर, बादशाह खान, श्यामलाल राना, रामकेवल राजभर, सोभई राजभर, रामसूरत राजभर, सेक्टर अध्यक्षगण पतिराम गौतम, जिलाजीत, रामसूरत गौतम, सत्येन्द्र कुमार एंव राकेश तथा मनोज सिंह, अस्लम, राजदेव, रामअजोर रंजन, दिलीप वर्मा, रमेश वर्मा,बम्मा देवी, रामउजागिर राजभर, शिवकुमार वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। कटिया के मौसम मे जुटी भारी भीड देख नेताओ ने जनता का मनोबल उचा किया एंव सरकार बनाने का वादा किया,संस्कृत कार्यक्रम के माध्यम से सुरजीत गौतम ने समा बाधा। सभा मे मंत्री के सामने सपा, भाजपा छोड गंगाराम यादव, पप्पू यादव, जयसिगांर यादव, गया प्रसाद यादव,अजीत यादव, राजितराम यादव, राजमणी यादव, दिलीप यादव, दिनेश प्रजापति, लालता प्रसाद मिश्रा, राकेश मिश्रा, भाष्कर तिवारी, आलोक तिवारी, मनोज दूबे आदि लोगो ने बसपा मे शामिल होकर बहन जी को मुख्यमंत्री बनाने का शपथ लिया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top