उपजिलाधिकारी की अगुवाई में निकली जागरूकता रैली
संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर जनवरी 2017 को 18 वर्श पूरा करने वालों को मतदाता बनने एवं निर्भीक और निश्पक्ष ढंग से मतदान करने हेतु उपजिलाधिकारी जलालपुर के संयोजन में मतदाता जागरूकता रैली मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय जलालपुर से निकाली गयी। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ करते हुए उपजिलाधिकारी विवेक मिश्र ने कहा कि चुनाव प्रजातंत्र का महत्वपूर्ण त्यौहार है मतदाता उसके पुजारी है। इस महापव मेंशामिल होने के लिए मतदाता बनना जरूरी है। उन्होने कहा कि पांच व छः नवम्बर को वीएलओ बूथ पर मौजूद रहेंगे। 18 वर्श जवरी 2017 को पूरा करने वाले लोग या 18 वर्श पूरा कर चुके ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। विधानसभा जलालपुर की मतदाता सूची में दर्ज करा लें। तहसीलदार महेन्द्र कमार श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर कर्मठ ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें। सीडीपीओ बलराम सिंह ने कहा कि मतदान जैसे महापर्व में शामिल होने के लिए मतदाता बनना आवश्यक है। रैली मुलायम सिंह महिला महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर तहसील, जलालपुर देहात, घसियारी टोला, जाफराबाद, वाजिदपुर, जमालपुर चैराहा, उर्दू बाजार होती हुई महाविद्यालय में जागरूकता गोश्ठी में बदल गयी। रैली में महाविद्यालय की छात्राएं मतदाता जागो मतदाता बन मतदान करो, मतदान हमारा अधिकार है आदि गगनभेदी नारा लगा रहे थे। रैली में नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतप्रसाद पांडेय, प्राचार्य डा0 कपूर कुमार पांडेय, अंकिता सिंह, सानंद उर्फ पप्पू मिश्र आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment