Friday, 4 November 2016

राहुल संदेश यात्रा के जरिए बतायी कांग्रेस की नीतियां

हजपुरा बाजार में हुई सभा

संवाददाता। जलालपुर, अम्बेडकरनगर राहुल संदेश यात्रा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने हजपुरा बाजार में सुनील मिश्र के नेतृत्व में सभा कर पार्टी नीतियों रीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर पार्टी को राश्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों से न मिलने देने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
सभा को संबोधित करते हुए सुनील मिश्र ने कहा कि आज जो भी विकास कार्य जनता के समक्ष है वह सभी कांग्रेस की देन है। वर्तमान भाजपा सरकार सम्प्रदायिकता को बढावा दे रही है। इस सरकार के सभी कार्य मात्र धोखा है। कांग्रेस पार्टी किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ समर्थन मूल्य का हिसाब को लेकर जनता के बीच में है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ही जनता को हक दिला सकती है। आलोक पाठक ने कहा कि अन्य पार्टियों की सरकारो ने जातिवाद, भाई भतीजा वाद तथा सम्प्रदायवाद को बढ़ावा देकर जनता का वोट प्राप्त करना चाहती है जो देश, प्रदेश व समाज के लिए घातक है। मारकंडेय वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश व प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाने तथा भेदभाव को समाप्त करने में सक्षम है। सभा को सुनील सिंह, अनिल कुमार चैहान, सुशील गौतम, उमापति वर्मा, राजमणि निशाद, विवेक तिवारी, रामधारी निशाद, प्रवीण यादव आदि ने भी संबोधित किया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top