Friday, 4 November 2016

अब डेंगू से हुई मौत तो ईओ होंगे जिम्मेदार, होगी एफआईआर- डीएम

डेंगू प्रभावित टाण्डा के मुसहा मुहल्ले के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी को लगायी फटकार 
मेडिकल कालेज के विभिन्न वार्डो का लिया जायजा, मरीजों से की बातचीत 

संवाददाता। अंबेडकरनगर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अब तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके क्रम में आज उन्होने विभिन्न दफ्तरों में पहुंच कर वहां की न सिर्फ हकीकत जानी बल्कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। वे अचानक टाण्डा पहुचे जहां डेगू प्रभावित मुहल्ले का निरीक्षण करने के बाद कहा कि अगर अब डेंगू से एक भी और मौत हुयी तो अधिशाशी अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुनकर नगरी में डेंगू से प्रभावित नगर के मोहल्ले मुसंहा में निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई एवं फागिंग न कराये जाने की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा। डीएम ने कहा कि ईओ सुधरो नही तो तुम्हे जेल भेज दिया जाएगा। ईओ ने मौके पर सफाई एवं फागिंग का भरोसा दिलाया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य के साथ जाकर डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।  
सद्दरपुर संवाददाता के अनुसार महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर में दोपहर लगभग १ बजे के आसपास उपजिलाधिकारी टांडा तथा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कालेज के आपातकालीन विभाग से लेकर वार्डो का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के आने की सूचना कालेज के प्राचार्य सहित डाक्टरों, कर्मचारियों को पूर्व में ही हो गयी थी जिससे वार्डो की सफाई से लेकर मरीजों के वेडसीटों तथा मरीजों को दी जाने वाली दवाओं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई थी जिससे किसी भी विभाग के कर्मचारी में किसी भी प्रकार की कमी न हो सफाई के लिए लायल टेक कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक स्थान पर पहरेदार की भाँति तैनात कर दिया गया था पूरे मेडिकल कालेज में चहुंओर यही चर्चा का विषय बना हुआ था कि डी. एम. साहब आने वाले हैं जिसको लेकर अधिकांश कर्मचारी पूरी तरह से सकते में आ गए थे। क्यों कि उन्हें भय लगने लगा था कि कहीं कोई व्यवस्था में अवरोध न उत्पन्न हो जाय और डी. एम. साहब के कोपभाजन का शिकार होना पडे। इसलिए समस्त कर्मचारी तथा डाक्टर अपने अपने वार्डो में मुस्तैदी के साथ कार्य करते हुए दिखाई दिये। जिलाधिकारी के चरण जैसे जैसे आगे की तरफ गतिमान हो रहे थे वैसे वैसे उपजिलाधिकारी टांडा मेडिकल कालेज के डॉक्टर सुजीत राय तथा सी. एम. एस डॉ राजेशसहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान उनके चरणों का अनुसरण करते हुए अग्रसर हो रहे थे। जिलाधिकारी महोदय का यह प्रथम निरीक्षण था उनके मुख पर विकरित मुस्कान से यह आभास हो रहा था कि मेडिकल कालेज में साफ सफाई से लेकर समस्त व्यवस्थाएँ परिपूर्ण हैं मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डॉ सुजीत राय से जब कालेज के प्राचार्य की अनुपस्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी तो उन्होंने बताया कि प्राचार्य प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समस्त मेडिकल कालेज के प्राचार्य की मीटिंग है जिसके फलस्वरूप प्राचार्य जी उपस्थित नहीं हैं। मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान सब कुछ तो सकुशल था किन्तु कालेज के प्राचार्य डॉ पी के सिह के अनुपस्थित होने कमी अवश्य ही दिखलायी दे रही थी। क्यों कि एक कहावत है कि जो बीत गए वो जमाने नहीं आते।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top