पांच बीएलओ का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश
जिलाधिकारी ने किया कई बूथों पर निरीक्षण, मिली खामियां
संवाददाता। अंबेडकरनगर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची बनाने के चल रहे कार्यो की हकीकत जानने की जब आज कोशिश की तो तमाम चैकाने वाले तथ्य सामने आये। जिस पर उन्होंने कडी नाराजगी जताते हुए एक प्रधानाध्यापिका सहित एक बीएलओ को निलम्बित करते हुए एक बीएलओ को बर्खास्त कर दिया। जबकि पांच अन्य का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिसके बाद सम्बन्धित लोगों में हडकम्प सी मच गयी है।
बताया गया कि जिलाधिकारी की इस कार्यवाही के दौरान दहियावर की बीएलओ आगनबाडी कार्यकत्री रेखा परजेता, सूरापुर की उर्मिला देवी और फूला देवी के साथ साथ अमेदा की रोजगार सेवक बंदना वर्मा और सकरावल के हरिलाल यादव के 15 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये गये है। साथ ही सूरापुर की बीएलओ कमलावती को निलम्बित करते हुए पेठिया के रणजीत कुमार को बर्खास्त किया गया है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय दहियावर की प्रधानाध्यापिका मालती शुक्ला को भी निलम्बित किया गया है।
टाण्डा संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ने बीएलओ ड्यूटी मे तैनात के स्थान पर दूसरे को भेजे जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए एनपीआरसी को निलम्बित कर दिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पाये जाने पर बीएलओ नियुक्त एक लेखपाल व शिक्षा अनुदेशक का 15 दिनो को वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव बूथो पर मतदाताओ के पंजीकरण एवं अन्य सुविधाओ हेतु लगााये गये कैम्प का निरीक्षण करते हुए नगर के मोहल्ला सकरावल स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुँचे और वहाँ पर तैनात बीएलओ शिव शंकर के स्थान पर देवी प्रसाद को कार्य करते देख भड़क गये। विद्यालय मे बनाये गये अन्य बूथो पर कार्य में शिथिलता देख डीएम का पारा चढ़ गया और नाराज जिलाधिकारी ने सभी को धूप में खड़ा करा दिया। देवीप्रसाद के बताने पर कि उसे शिक्षा विभाग के एनपीआरसी श्रीमती शबाना खातून द्वारा भेजा गया है जिलाधिकारी ने एनपीआर सी को तत्काल प्रभाव से निलम्बिित कर दिया और अन्य बूथ के बीएलओ लेखपाल हरीलाल व शिक्षा अनुदेशक देवेन्द्र कुमार के 15 दिनो के वेतन कटौती के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के कड़े तेवर देख हड़कम्प मचा नजर आ रहा है।




0 comments:
Post a Comment