Friday, 4 November 2016

आधी आबादी पर अत्याचार के विरूद्ध उठायी आवाज

विकास सामुदायिक जनसंगठन ने सौंपा ज्ञापन
संवाददाता। अंबेडकरनगर विकास सामुदायिक जनसंगठन के लोगों ने कलेक्टेªट के निकट अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के लोगों ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार इस पर कोई अहम कदम नहीं उठा रही है। जो गरीब परिवार उनके साथ भावनात्मक हिंसा, शारीरिक हिंसा एवं आर्थिक हिंसा बरती जा रही है।
सरकार की इस असंवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हम गरीब परिवार विकास सामुदायिक जनसंगठन के बैनर तले एक जुट होकर महिलाओं के न्याय के लिए विभिन्न मांग करते है। अपनी मांगो में उन्होने बताया कि मनरेगा में महिला एवं पुरूश को बराबर काम दिलाया जाये और समाज मंे महिलाओं को पुरूश की तरह सम्मान मिले। महिलाओं के नाम जमीन हो और उन पर उनका मालिकाना हक मिले। इसके अलावां ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महिला डाक्टर की उपस्थिति करायी जाये। ग्राम पंचायत में बीएचएनडी का नियमतीकरण कराया जाये। प्रसव के उपरांत महिलाओं को मिलने वाला अनुदान सीधे उनके खाते में ट्रांसफर कराया जाये। उन्होने कहा कि महिलाओं से संबंधित बने कानूनो के बारे में सात ग्राम पंचायतो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर जानकारी दिलायी जाये। आंगनबाड़ी केन्द्रो से महिलाओं को मिलने वाली सुविधा नियमित करायी जाये। ग्रामसभा की बैठक मंे 75 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये। पंचायत में शिक्षा से जुडे़ अधिकारो की जानकारी के लिए स्कूल में अभिभावक एवं स्कूल के अध्यापक के साथ बैठक कराया जाये। इस दौरान मुख्य रूप से संगठन अध्यक्ष दिलीप कुमार, रामसुभग, श्रवण कुमार, शिवकुमार, सीमा, विद्या देवी, तारा आदि लोग मौजूद रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top