सफाई न होने से दर्जनों एकड़ फसलों को लील रही थी दरवन झील
कटेहरी, अंबेडकरनगर। (राजीव अग्रहरि) प्रशासन की घोर उपेक्षा के कारण क्षेत्र के किसानों की लगभग पाँच सौ बीघा तैयार धान की फसल जल भराव से बरबाद होने के कगार पर। पीड़ित किसानों ने गाँव के मुखिया की अगुआई में नाले के सिल्ट की सफाई कर किया श्रम दान। विधानसभा कटेहरी में स्थित सबसे बड़ी झील दरवन जो संग्राम पुर, लोकापुर, दरवन, हाथपाकड़, फ्त्तेपुर बेलाबाग, जलालपुर चाँद पुर, चाँद पुर महमूद पुर, शाह पुर पारसी आदि ग्राम सभा की कृषि योग्य भूमि पूरी तरह अपने आगोश में ले रखा है। यही कारण है कि मौसम के प्रतिकूल होते ही यहाँ के किसान मुफलिसी के शिकार होते रहते है। झील के जल निकासी के लिये दर्जनों नाले की व्यवस्था की गयी है।
गौर तलब हो कि गत वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए देव पीठ श्रवण क्षेत्र संगम पर अनवर्षण के कारण पर्याप्त पानी नही होने से तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक द्वारा किसानों के विरोध पर नहर से नाले आयी सिल्ट को एक किमी तक सफाई का आश्वासन देकर नहर के पानी को इस नाले द्वारा संगम तक भेजा गया ।जिससे तत्कालीन समस्या का हल तो गया ।परंतु नहर से निकले सिल्ट से पटी नाले का कोई पुर्साहल नहीँ रहा ,न जिलाधिकारी ।यही किसानों की परेशानी का सबब बन बैठा ,क्षेत्र किसानों की धान की फसल पक कर तैयार है और खेत में दो फिट ऊँचा पानी जमा है ।वे पीर प्रशासन व जनप्रतिनिधि से गुहार लगा कर थका हारा किसान पूर्व प्रधान राम मूर्ति वर्मा व अशोक राजभर के नेतृत्व में शिवकुमार राजभर ,निंहे राजभर ,राम अचल ,गणेश ,बंसराज ,पवन ,संतोष ,राम शंकर ,शैबुल्लाह ,इरफान ,गंगा राम गुप्ता ,राकेश मिश्रा,राजितराम वर्मा सहित दर्जनों पीड़ित किसानों ने श्रमदान कर दरवन नाले के सिल्ट की सफाई किया।



0 comments:
Post a Comment