Thursday, 3 November 2016

टीएसआई ने किया छात्र छात्राओं को जागरूक

स्वामी रमानन्द इंटर कालेज में की गोष्ठी, बांटे पम्पलेट 


संवाददाता। अंबेडकरनगर सड़क हादसों से लोगों को बचाने के उद्देश्य से परिवहन महकमें द्वारा चलाये जा रहे यातायात माह के तीसरे दिन आज नगर के तमसा मार्ग स्थित स्वामी रामानन्द इंटर कालेज में सभी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। इस मौके पर यातायात उपनिरीक्षक सुधांशु वर्मा ने उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में यातायात के नियमों के पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि नियमों का पालन करते रहेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेंगा। इस दौरान उन्होंने सडक पार करने वाहन चलाने आदि सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां दी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी इसके पालन पर जोर दिया। इसके पूर्व विभाग द्वारा कल नियमों के पालन को लेकर लोगों में जाकरूकता फैलाने के उद्देश्य से तहसील तिराहे के अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात उपनिरीक्षक सुधांशु वर्मा के नेतृत्व में लोगों को पम्पलेट वितरित किये गये। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top