संवाददाता। अंबेडकरनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के सराहनीय प्रयास में सहयोग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर नगर मंडल द्वारा बंैको पर लगी जनता की कतारो के सहयोग के लिए नगर अध्यक्ष ज्ञान कुमार मोदनवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न बैंको के सामने भाजपाईयों ने जलपान की व्यवस्था करायी। भाजपाईयों ने जनमानस को इस सराहनीय कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया तथा कैम्प के दौरान आये नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने कतार में खडे़ लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम से भ्रष्टाचारियों की रातो की नींद हराम हो गयी है। उन्होने कतार में खड़े लोगो को जल पिलाकर सराहनीय कार्य किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामबहल वर्मा, नगर महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, महेन्द्र गौड़, कलीखान, धनन्जय श्रीवास्तव, कुलदीप विश्वकर्मा, अनिल सिंह, श्रेयांश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment