Tuesday, 27 September 2016

जंगल राज के खात्में के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता- लालजी वर्मा

बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया आवाहन

संवाददाता। विधुतनगर, अम्बेडकरनगर
पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि सपा के शासन में जितना उत्पीड़न दलित समाज के लोगों के साथ हुआ उतना कभी नहीं हुआ। सुबे की सपा सरकार दलित विरोधी के साथ विकास विरोधी भी है। सूबे के 4 साल 6 महीने के कार्यकाल में जिले का विकास पूरी तरह ठप हो गया। उन्होनंे प्रदेश में जंगल राज के बजाय कानून राज स्थापित होने के साथ साथ विकास की गंगा बहाने के लिए बसपा सरकार जरूरी बताया।
श्री वर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा की मोदी की सरकार किसान विरोधी के साथ देश विरोधी भी है। केन्द्र की खुफिया विभाग पूरी तरह निस्कृय हो चुका है जिसके कारण उड़ी में 17 जवान शहीद हुए। और केन्द्र की मोदी की सरकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से गलबहिया कर रही है। केन्द्र के ढुलमुल रवैये के कारण देश का जवान शहीद हो रहा है। आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में बहन कुमार मायावती को प्रदेश की बागडोर सौंप सूबे के जंगल राज्य से मुक्ति पाये। बसपा के युवा नेता आनन्द वर्मा ने कहा कि जब जब सूबे में सपा की सरकार आई है। गुण्डांे माफियाओं ने दलित पर अत्याचार किए है। बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल कुमार उर्फ बिल्लू वर्मा ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चूकि है। माफिया दिन में हत्याओं को अंजाम दे रहे है। अखालाक सिद्दीकी ने कहा कि 9 अक्टूबर को बसपा के संस्थापक काशीराम के जन्मदिन पर बसपा की सुप्रिमों लखनऊ में चुनाव का शंखनाद करेगी। बसपा के सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बसपा के शासन काल में जिले की सड़कों पर जाल बिछाने का काम हुआ। जनसभा में प्रमुख रूप से राम जनम वर्मा, राम पाल वर्मा, पूर्व सभासद त्रिभुवन नाथ, आशाराम चैहान, सुनील वर्मा, र0ाकेश वर्मा , साधुराम अग्रहरी आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top