Tuesday, 27 September 2016

दबंग ने किया राम लीला मैदान के रास्ते पर अतिक्रमण

रामलीला कमेटी ने जतायी नाराजगी
संवाददाता। विधुतनगर, अम्बेडकरनगर
जिले के नगर पंचायत इल्तिफातगंज के राम लीला मैदान के रास्ते को एक बार फिर दबंगों ने पुलिस से मिली भगत कर अतिक्रमण कर लिया। जिसे लेकर राम लीला कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा ने अधिक्रमण न हटने पर आर पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। श्री वर्मा ने कहा कि दबंग हर साल रास्ते पर अतिक्रमण कर उनमाद फैलाते है। जिनपर कठोर कार्यवाही हो। राम लीला मैदान अम्बेडकरनगर मोहल्ले में स्थित है। पचासों वर्ष से ऊपर उक्त भूमि पर राम लीला समाप्ति के उपरान्त हर साल भव्य मेला होता है। बताया जाता है कि यह दलित बस्ती की घनी आबादी है। जिसे कूट रचित ढंग से एक व्यक्ति ने बैनामा करा लिया है। राम लीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मानिक चन्द्र ने कहा कि इससे पहले 2012-13 अधिक्रमण के बाद रास्ते को प्रशासन ने खाली कराया था। वर्तमान अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि 2015 में भी उसने रास्ते पर अधिक्रमण किया था। जिसे प्रशासन ने हटवा दिया था। दबंग पर कोई ठोस कार्यवाही ने होने से उस के मनोबढ बढ गए है। इसी बीच दबंग पर पुनः पुलिस की मिली भगत से रास्ते पर अधिक्रमण कर लिया। जबकि इस वर्ष की राम लीला 14 अक्टूबर से चल कर 21 अक्टूबर को मेले का आयोजन होगा। इसी बीच दबंग दबंगई दिखाते हुए रास्ते पर अधिक्रमण कर लिया है। जिससे बेवान व मेले का आयोजन मैदान में नहीं हो पाएगा। जिसे लेकर कमेटी के धर्मप्रकाश चैरसिया, लाल चन्द्र, सागर मद्देशिया, भगवत लाल, अनिरूद्ध एन्गर आदि नगर वासियों ने जिला अधिकारी को पत्र भेंजकर पुलिस पर कार्यवाही करने के साथ अधिक्रमण हटाकर दबंग पर कठोर कार्यवाही की माॅग की। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top