किसान सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रजापति ब्रम्हकुमारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाददाता। अम्बेडकरनगर
किसान सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रजापति ब्रम्हकुमारी तथा ग्राम विकास प्रभाग द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई बहन सोमा ने कहा कि कीट नाशक व रासायनिक उर्वरको का प्रयोग अंधाधुंध किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है। उसका असर मानव स्वास्थ्य पर भी साफ देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि ब्रम्हकुमारी तथा सहयोगी संस्था राजयोग ऐजूकेशन का ग्राम विकास प्रभाग पूरे देश में किसान सशक्तिकरण अभियान चला रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक जिले में गांव गांव में जाकर उन्हे आवश्यक जानकारियां दी जायेंगी। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में बहन मधू, प्रियंका, पूर्णिमा, शशि, रिचा, अर्पिता व प्रभाकर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment