Friday, 23 September 2016

छह साल बाद एक साथ नजर आयेंगे पवन व रानी

संवाददाता। अंबेडकरनगर
भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार एक्टर पवन सिंह और रानी चटर्जी ने करीब छः साल से दूरी होने के बावजूद फिल्म निर्माता अरविन्द दूवे ने एक बार पवन सिंह एवं रानी चटर्जी को फिर अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘‘सरकार राज’’ की शूटिंग के दौरान दोनो कलाकारो को कैमरे के सामने एक साथ खड़ा कर दिया है। इन दिनो फिल्म ‘‘सरकार राज’’ की शूटिंग मुम्बई में की जा रही है जहां पिछले दिनो मुम्बई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में इस फिल्म का एक स्पेशल गाना शूट किया गया जिसके बोल है ‘‘एक चुम्मा लाख का’’ इस गाने में पवन सिंह, काजल राघवानी नजर आयंेगे। इंडियन-इ-कामर्स-लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘सरकार राज’’ में मुख्य भूमिका में पवन सिंह, रानी चटर्जी, अरविन्द दूवे, मोनालिशा, काजल राघवानी, आरती पांडेय, संदीप यादव, जसवन्त कुमार, सुनील, अखिलेश दूवे, पवन शर्मा, मुलायम सिंह यादव, पालन सोनकर, अयाज खान, बाल गोविन्द, शक्ति शर्मा आदि कलाकार अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top