संविदा कर्मियो ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव
संवाददाता, अंबेडकरनगर।
गत दो सितम्बर से कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आन्दोलन लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिलाध्यक्ष श्रीमती कामिनी तिवारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्टेªट के निकट जोरदार धरना प्रदर्शन किया। वहीं भीटी मंे भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया उपस्थित रही। इसके अलावां संविदा कर्मचारियो ने सोमवार को सीएमओ आफिस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार उनकी मांगो के प्रति कतई गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वयं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हे राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक उन्हे कम से कम 15 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाये। उनका कहना है कि उनकी मांगे नहीं पूरी की गयी तो वे टीकाकरण, पल्स पोलियों सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार करंेगी। धरना प्रदर्शन में इसरा वती, सहाना प्रवीन, लता मिश्रा, विजय लक्ष्मी सिंह, मुन्नी देवी, मीना यादव, निर्मला देवी, वंदना देवी, यमुना वर्मा, माधुरी वर्मा, अंजना, कंचन सिंह, राधा देवी आदि मौजूद रही।

0 comments:
Post a Comment