राजेसुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर।
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के ग्यारह प्राथमिक विद्यालय के छात्रों तथा चार उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण से किया।
तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से कोई भी अपनी पहचान बना सकता है और देश का नाम भी रोशन कर सकता है। खेल से टीम भावना एवं संघर्ष करने की सीख भी मिलती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुष्यन्त यादव ने किया। विद्यालय में दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे पांच दर्जन से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज के छात्र विवेक को प्रथम, सैनुद्दीन को द्वितीय तथा बीरखेत के आकाश को तृतीय स्थान मिला। वहीं 100 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में काजल को प्रथम, नेहा को द्वितीय तथा महिमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में विवेक कुमार को प्रथम, इंद्रजीत को द्वितीय तथा संतोष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रियंका को प्रथम, अंकिता को द्वितीय, संजना को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावां विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज की टीम अव्वल रही। उक्त मौके पर ब्लॉक सह समन्वयक में कृष्ण चंद्र मिश्रा, न्याय पंचायत प्रभारी अशोक तिवारी, प्रधानाचार्या इशरावती देवी, व्यायाम शिक्षक अखिलेश, श्रवण कुमार, प्रभंजन विश्वकर्मा, सुमन पांडेय, गोदावरी देवी, गीता देवी, सीमा मौर्या, देवेंद्र कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment