Monday, 19 September 2016

हिन्दू संगठनो ने फूका आतंकवाद का पुतला

पाकिस्तान के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग
संवाददाता, अंबेडकरनगर।
विश्व हिन्दू महासंघ, हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के कैम्प पर हुए आंतकी हमले के विरोध में आंतकवाद का पुतला फूका गया। इस हमले में भारतीय सेना के 17 जवानो की मौत हो गयी थी जबकि 50 से अधिक सैनिक घायल हुए है। कलेक्ट्रेट के समक्ष फूके गये आतंकवाद के उपरांत विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम ने कहा कि यह हमला सेना के शिविर पर नहीं बल्कि भारत पर किया गया है। हिन्दू नव जवान इसे किसी कीमत  पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने घायल जवानो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जबकि इस हमले में मारे गये जवानो को श्रद्धांजलि दी। हिन्दू संगठनो ने प्रधानमंत्री से अपील की कि अब वह समय आ गया है कि जब पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में तुरंत जवाब दिया जाये। उन्होने गृहमंत्री से अपील की कि आये दिन हो रही जवानो की हत्या पर अब आंसू बहाने से काम नहीं चलेगा। हमे ईट का जवाब पत्थर से देना ही होगा। पाकिस्तान को उसकी औकात बताना आवश्यक हो गया है। भारतीय सेना पर यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है। इस मौके पर रामकोमल, रमेश, राजू गौतम, मदन गौड़, सुग्रीव, गुलाब सिंह, सुरेश भारती आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top