Sunday, 25 September 2016

मालीपुर धवरूआ में भी याद किये गये दीन दयाल

युवा सम्मेलन के सह प्रभारी विमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन
अंबेडकरनगर। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार की शाम को मालीपुर के धवरुआ बाजार के तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में कहा गया कि दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। भाजपा कार्यकर्ता उनके दिखाये रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूती दें। संघ संस्थापक के विचारों को आगे तक ले जाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।
युवा भाजपा नेता मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अपने नेताओं के बताये हुए रास्ते पर चलकर ही हम उनके सपनों को साकार कर सकते हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनकी नजर में सब एक थे। कोई छोटा बड़ा नहीं था। वह हर किसी को बराबर का मानते थे और समाज को एक देखना चाहते थे। उनके विचारों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा युवा सम्मेलन के सह प्रभारी विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू ने कहा कि कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करें। इससे संगठन को नई ताकत मिलेगी। सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। संगठन से जुड़े हर व्यक्ति का यह दायित्व बनता है। इस मौके सुदीप मिश्रा राजीव तिवारी पंकज वर्मा विशाल त्रिपाठी शेषमणि तिवारी भूपेंद्र सिंह हारीकेश पाल शेषकांत वर्मा राजनारायण तिवारी सुनील कुमार सुभाष पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top