Sunday, 25 September 2016

आजादी मे रहा है दीन दयाल का सराहनीय योगदान- चन्द्र प्रकाश

अम्बेडकरनगर। शहजादपुर स्थित बारात घर में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी। इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि देश की आजादी में पंडित उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हमे उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। इस मौके पर कश्मीर पर हुए आतंकी हमले में हुए शहीदो को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर चन्द्र प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आधे दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से ज्ञान प्रकाश मोदनवाल, रघुवीर गौतम, मुन्ना, उदयराज, धीरज, विकास आदि लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top