Sunday, 25 September 2016

गरीबों को जीवन भर भोजन करायेंगे बग्गा

दीन दयाल जयंती पर समाज सेवी धर्मबीर बग्गा ने लिया अनोखा संकल्प
खोला भोजन बैंक, जहां दोनों वक्त वितरित होगा भोजन

अम्बेडकरनगर। विभिन्न झंझावातों से जूझते हुए देश जहां 21वीं सदी मे पहुच कर तमाम ऊचाईयों की ओर अग्रसर है वहीं तमाम ऐसे लोग भी है जिनके लिए योजनाएं सरकारें कोई मायने नहीं रखती। वजह साफ की आज भी तमाम लोग दोनो वक्त भोजन नहीं पाते। किसी न किसी मजबूरियों के चलते उन्हें भूखों पेट सो जाना पडता है। ऐसे में पीडित मानवता के प्रवक्ता बने समाज सेवी धर्मबीर बग्गा ने गरीबों को जीवन भर निःशुल्क भोजन कराये जाने का अनोखा संकल्प लिया है। जिसकी शुरूआत अंतिम पक्ति के आखिर व्यक्ति के लिए चिन्तित रहने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्होने की।
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा आज निर्धन असहाय लोगों के लोए भोजन बैंक की शुरुआत कराई गई।भोजन बैंक का उद्घाटन श्री बग्गा की माता तारा रानी ने फीता काट कर किया। गरीबों तक सरलता से खाद्यान पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज टाण्डा नगर क्षेत्र के मेला गार्डन में श्री बग्गा और उनकी माता तारा रानी ने अपने हाथों से असहाय लोगों को भोजन की थाली देकर भोजन बैंक का शुभारम्भ किया। स्व.करतार चन्द्र सिंह की स्मृति में आज से शुरू की गई भोजन बैंक योजना का लाभ कोई भी उठा सकता है।श्री बग्गा ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः १० बजे से १२ बजे तथा शाम ६ बजे से ८ बजे के बीच प्रत्येक गरीब असहाय व्यक्ति भोजन को भोजन की थाली निःशुल्क सेवा भाव से उपलब्ध कराई जाएगी।उक्त योजना शुरु कराने से पहले तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का भी आयोजन किया गया था।भोजन बैंक के उदघाटन अवसर पर पहुंचे पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा ने बताया कि गरीबों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन कराने की व्यवस्था सराहनीय है और हम सभी को इस सराहनीय कार्य में आगे बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उदघाटन अवसर पर मुख्य रूप से विजय माथुर, सतनाम सिंह, अजय श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, नृपेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक, आनंद अग्रवल, कसीम अशरफ, सांसद प्रतिनिधि राम सूरत मौर्या, रमेश गुप्ता, सरफराज, रतन अग्रहरी, ओसामा, तेज प्रकाश, दिलीप मांझी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top