Saturday, 15 October 2016

ईष्ट मित्र का स्थापना दिवस 20 को

संवाददाता। अम्बेडकरनगर  ईष्ट मित्र हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र का स्थापना दिवस आगामी 20 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब के प्रांगण में मनाये जाने को लेकर तैयारी चल रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए समाचार पत्र के सम्पादक ब्रम्ह कुमार त्रिमूर्ति ने देते हुए बताया कि समाचार पत्र प्रकाशन को दो वर्ष पूरा होने एवं तीसरे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को दिन में 12 बजे से शाम पांच बजे तक स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के पत्रकारों, सामाजिक व राजनैतिक पृष्ठभूमि से जुडे़ प्रबुद्ध वर्गीय लोगों विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी पत्रकारिता विषयक गोष्ठी आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होने जिला मुख्यालय के पत्रकारो, समस्त स्थानीय समाचार पत्र के संपादको आदि से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने का आहवान किया है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top