Saturday, 15 October 2016

किसान महायात्रा से कियानों को मिला मजबूत नेतृत्व - एपी गौतम

किसान महायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाददाता। अम्बेडकरनगर अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली किसान महायात्रा से उत्तर-प्रदेश की जनता में भ्रष्टाचार, गिरती, कानून व्यवस्था तथा बदहाली से मुक्ति की आशा जगी है तथा किसानों को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सांसद एपी गौतम ने जनपद में राहुल गांधी संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होने कहा कि अब कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है कि किसान महायात्रा को मिले अपार जनसमर्थन को मतो में बदलने की जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जनपद में राहुल गांधी संदेश यात्रा की शुरूआत पूर्व सांसद एपी गौतम, जोन प्रभारी राजबहादुर पूर्व मंत्री, जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी, उत्तर-प्रदेश कांग्रेस सचिव रामकुमार पाल तथा मोहम्मद अनीस खां और डा0 नंदलाल चैधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया जो कि उत्तर-प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा0 जियाराम वर्मा, पीसीसी राजपति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा तथा पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल के साथ अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद हेतु रवाना हुई जिसमें नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू तथा ब्लाक अध्यक्ष शीतला प्रसाद श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल हुए। मीडिया प्रभारी डा0 विजय शंकर तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी संदेश यात्रा, अरियौना, बरधाभिउरा, चनवां, अटंगी, ताराखुर्द, सोनगांव, नौगवां, बेवाना होते हुए अहेथा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लड्डन खां के आयोजित बैठक में सम्मिलित होगी तथा रात्रि विश्राम करेगी। बैठक में तथा कार्यक्रम मंे प्रमुख रूप से पीसीसी उपाध्यक्ष सुनील सिंह, आलोक पाठक, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, गयादीन भारती, अनिल कुंवर चैहान, दुर्गा प्रसाद पांडेय, रामधारी निषाद, जमाल नासिर, सुभाष चन्द्र, फिरोज अहमद, सुशील कुमार गौतम, अमित चैधरी, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, पुष्पलता, डा0 आरपी कौशल, नरेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top