संवाददाता। अम्बेडकरनगरउत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की दो प्रमुख मांगो प्रारम्भिक गे्रड-पे चार हजार आठ सौ व प्रोन्नति वेतनमान सात, 14 एवं 20 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति पद का वेतनमान प्रदान करने की सहमति बन जाने के बावजूद शासन द्वारा शासनादेश जारी न करके वादा खिलाफी के विरूद्ध डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा विवश होकर स्थगित आन्दोलन को पुनः आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। जिसके क्रम में शनिवार को क्रमिक हड़ताल के 19वां दिन भी समस्त घटक संघो के जूनियर इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में एकत्रित होकर हड़ताल का सकुशल सम्पन्न किया गया। इस हड़ताल सभा की अध्यक्षता इंजीनियर कृपाशंकर एवं संचालन इंजीनियर हरिकृष्ण जनपद सचिव उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा किया गया। इस हड़ताल सभा में समस्त घटक संघो के पदाधिकारी शासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी एवं अपन मंतव्य/वक्तव्य व्यक्त किया गया। इस हड़ताल कार्यक्रम समस्त घटक संघो के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन सचिव मनोराम वर्मा, लोनिवि दान बहादुर मौर्या, लालमणि यादव, नवीन चन्द, पीके राम, रविप्रकाश श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव जनपद अध्यक्ष एवं आरएन तिवारी, अरविन्द कुमार सहित डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर पीके राय ने सभा को संबोधित किया।



0 comments:
Post a Comment