अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव को गोंडा जिले का प्रभारी बनाये जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। कई वर्शों से लगातार संगठन और पार्टी की सेवा में तत्पर रामप्रकाश यादव ने इसको पार्टी का स्नेह बताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह, कपिल देव तिवारी, प्रांतीय सदस्य भरतशुक्ला, वरिष्ठ नेता गया प्रसाद वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रामपल्टन मिश्रा, पवन दीप सिंह सभी लोगों ने रामप्रकाश यादव को बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।


0 comments:
Post a Comment