कलेक्टेªट पर धरना देकर बुलंद की आवाज
संवाददाता। अम्बेडकरनगर उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की दो प्रमुख मांगो प्रारम्भिक गे्रड-पे चार हजार आठ सौ एवं प्रोन्नति वेतनमान सात, 14, 20 वर्श के सेवा पर प्रोन्नति पद का वेतनमान की सहमति बन जाने के बावजूद भी शासनादेश जारी न करके वादा खिलाफी करने के विरूद्ध महासंघ द्वारा विवश होकर 27 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया था, के क्रम में समस्त घटक संघो के (सिंचाई विभाग, लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नलकूप खंड, सेतू निगम, जिला पंचायत आदि) समस्त कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर है।
जूनियर इंजीनियरो के हड़ताल पर चले जाने से हजारो, करोड़ो, अरब का नुकसान अब तक सरकार कर चुकी है। समस्त विकास कार्य ठप पड़े है। फिर भी शासन/सरकार के कानो में अभी तक जू नहीं रेंग रही है। समस्त जूनियर इंजीनियर अपनी उक्त मांगो के लिए 25वें दिन भी कलेक्टेªट के प्रांगण में हड़ताल को सकुषल सम्पन्न किया। हड़ताल सभा की अध्यक्षता इंजीनियर मनोराम वर्मा एवं संचालन इंजीनियर हरिकृष्ण द्वारा किया गया। हड़ताल सभा के विभिन्न घटक सभा के पदाधिकारी सदस्य जमकर शासन पर बरसे और कहा गया कि यदि कहीं भी उच्चाधिकारियों द्वारा कार्य कराया जा रहा है तो उसकी माफी जूनियर इंजीनियर नहीं करंेगे और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा जायेाग इस सभा में संघर्ष समिति के चेयरमैन इंजीनियर आरएस यादव, इंजीनियर संतोश गुप्ता, वीके राय, दानबहादुर मौर्य, सर्वजीत यादव, एवी पटेल, विवेक वर्मा, संजय चैधरी, मनोराम वर्मा, मनीश चतुर्वेदी, भरत चैरसिया आदि जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment