Friday, 21 October 2016

पहितीपुर मे चल रही कटेहरी ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता





 अभिषेक वर्मा - अम्बेडकर नगर
कटेहरी ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर मे चल रही है । कटेहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय एवम् उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र इसमे प्रतिभाग कर रहे है। दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊँची कूद, लंबी कूद, वालीबॉल एवम् अन्य खेलो मे छात्र अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे है।

जूनियर विद्यालय परिणाम के अनुसार 100 मी. दौड़ बालिका वर्ग मे प्रथम- मारिया जूनियर विद्यालय बरमदपुर ज़रियरी द्वितीय - मंगला जूनियर विद्यालय लोहरा बरामदपुर तृतीय- रीतु जूनियर विद्यालय मरथुआ सरैयां। 100 मी. दौड़ बालक वर्ग मे प्रथम- आसमोहम्मद जूनियर विद्यालय भगोला द्वितीय - लालजी जूनियर विद्यालय पीठापुर सरैयां तृतीय- सूरज
जूनियर विद्यालय पहितीपुर। 200मी. दौड़ बालिका वर्ग मे प्रथम- रूपम जूनियर विद्यालय पीठापुर सरैया,बालक वर्ग मे प्रथम- आसमोहम्मद जूनियर विद्यालय भगोला। 400 मी. दौड़ बालिका वर्ग मे प्रथम-रेशमाबानो जूनियर विद्यालय कुड़िया चितौना, बालक वर्ग मे प्रथम- सूरज जूनियर विद्यालय पहितीपुर। 600 मी. दौड़ बालिका वर्ग मे प्रथम रेशमा जूनियर विद्यालय कुड़िया चितौना, बालक वर्ग मे प्रथम- अंदीप जूनियर विद्यालय दान्दुपुर रहे।
 कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय भगोला विजेता एवम् बालिका वर्ग मे जूनियर विद्यालय बरामदपुर ज़रियरी प्रथम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय मंशापुर प्रथम एवम् बालिका वर्ग मे औरंगनगर विजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय पहितीपुर के सूरज एवम् बालिका वर्ग मे जूनियर विद्यालय कुड़िया चितौन की ज्योति विजेता रही। ऊँची कूद बालिका वर्ग मे जूनियर विद्यालय भगोला की सरस्वती एवम् बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय पहितीपुर के सूरज विजेता रहे। गोला फेक बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय भगोला के आसमोहम्मद एवम् बालिका वर्ग मे जूनियर विद्यालय कुड़िया चितोना की रेशमा विजेता रही। वॉलीबॉल बालक वर्ग मे जूनियर विद्यालय कुड़िया चितोना एवम् बालिका वर्ग मे जूनियर विद्यालय पहितीपुर विजेता रही।

अभी तक प्राप्त प्राथमिक विद्यालय परिणाम के अनुसार कबड्डी बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितोना विजेता रही।  खो-खो बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम विजेता रही। 50 मी. दौड़ बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितोना के जुम्मन एवम् बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम की पार्वती विजेता रही। 100 मी दौड़ बालक वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितोना के जुम्मन एवम् बालिका वर्ग मे प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम की पार्वती विजेता रही।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top