Saturday, 15 October 2016

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दास्त नहीं - कमिश्नर

संवाददाता, अंबेडकरनगर।  
आगामी 22 व 23 अक्टूबर को पदाभिहित स्थलों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे और मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम का निरीक्षण नामित सेक्टर आफीसर व प्रवेक्षक करेंगे। अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 
उक्त बातें मण्डलायुक्त ने आज कलेक्टेªट सभागार में आयोजित मतदाता पुनरीक्षण की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि पुनरीक्षण में प्राप्त होने वाले आपत्तियों को नियमानुसार निस्तारित किया जायेगा। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भी अपेक्षा की जाती है कि सभी मतदेय स्थलों पर अपना बीएलए नियुक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि पिछले लोकसभा विधानसभा चुनाव में सबसे कम मतदान वाली दस प्रतिशत मतदेय स्थलों की पहचान कर मतदान प्रतिशत को बढाने का भी काम किया जायेगा। निर्धारत तिथि को सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थित अनिवार्य है। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम सूरत मिश्र, डीडीओ मथुर प्रसाद मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। 

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top