Saturday, 15 October 2016

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन

संवाददाता, अंबेडकरनगर। उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से उ0प्र0 हेल्थ एसोसिएशन के तत्वाधान में 13 व 14 को लारपुर एवं राम डीह सराय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। कैम्प का उद्घाटन डा0 एके गुप्ता, ग्राम प्रधान अरविन्द  वर्मा एवं रामडीह ग्राम प्रधान लीलावती ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य कैम्प में प्रवासी परिवारों के लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सीएचसी बसखारी के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा सहयोग किया। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुभाष चन्द्र एवं डा0 मारकण्डेय प्रसाद ने मरीजों का भरपूर सहयोग किया। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 एके गुप्ता ने समय समय पर पूरा सहयोग किया। स्वा0 कैम्प में जिला अस्पताल के आईसीटीसी एवं सुरक्षा क्लीनिक विभाग के काउन्सेलर एवं एलटी ने सभी मरीजों का काउसलिंग करते हुए आचआईबी की शत प्रतिशत जांच किया। कैम्प में टीआई परियोजना की तरफ से सुधीर सिंह, प्रियंका, अर्चना ंिसह, संजीदा, अनुपम, कुमकुम, सीता गांव की सभी आशा, आगनबाडी, कार्यकत्री ने भाग लिया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top