अम्बेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा संेटर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आसोपुर निवासी कमलेश यादव पुत्र कलपू रांगेयराघव इंटर कालेज हंसवर से आगे विड़हर मार्ग पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने कमलेश को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाके बंदी कर बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।



0 comments:
Post a Comment