प्रशासन को चुनौती देकर एआईएम के अध्यक्ष ने टाण्डा में की सभा
कहा तीन तलाक मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड का करेंगे समर्थन
संवाददाता। टाण्डा अम्बेडकरनगर आल इण्डिया इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दीन ओवैसी ने प्रशासन की रोक के बावजूद भी आज नगर में जनसभा को सम्बोधित किया और प्रशासन देखता रहा गया। इस दौरान ओवैसी ने तीन तलाक के बारे में मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की राय का समर्थन करते हुए कहा कि समान आचार संहिता किसी भी कीमत पर बरदास्त नही किया जाएगा। पडोसी देश पाकिस्तान को आतंकवाद समाप्त करने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। ताकि आतंकवादी संगठनो को समाप्त किया जा सकेें।
ओवैसी ने कहा कि उरी हमले में आतंकवादी पाकिस्तान से ही आये थे जिनके हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गये। उसके अलावा भी कई बार हमले हुए। 26/11 के हमले में भी आतंकवादी पाकिस्तान से ही आये थे। सूबे की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में चाचा, भतीजा व काका की सरकार चल रही है जो कि चार माह बाद खतम हो जाएगी। चाचा की साइकिल एवं भतीजे की कुर्सी का कही पता नही चलेगा। .आल इण्डिया इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दीन ओवैसी ने नगर क मोहल्ला छज्जापुर स्थित मछली पुल के निकट पार्टी प्रत्याशी इरफान पठान के निवास स्थान के सामने स्थित मैदान में आम जनता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथो लिया।
मुजफ्फरपुर एवं दादरी कांड की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि एखलाक की हत्या के अभियुक्त को भी सपा सरकार 20 लाख दे रही है। तीन तलाक के मामले में केन्द्र की भाजपा सरकार को उन्होने फिरकापरस्तो की सरकार बताते हुए कहा कि समान आचार संहिता देश की अखण्डता के लिए ठीक नही है। भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गयी कार्यवाही के बारे में उन्होने कहा कि भारत क्या क्या कर रहा है लेकिन हमले के आतंकवादी पाकिस्तान से ही आये थे। पाकिस्तान को चाहिये कि वह आतंकवादी संगठनो लश्करे तैयबा, हरकतुल मुजाहिद्दीन, जीमयतुद्दावा आदि जैसे संगठनो को समाप्त करे। हमारी मंशा यही है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहे। जनसभा पर रोक लगाये जाने के बारे में श्री आवैसी ने कहा कि मौजूदा सपा सरकार हमसे डर रही है। चाचा भतीजा और काका का नाटक जादा दिन चलने वाला नही है।
प्रशासन को चुनौती देकर किया सभा
संवाददाता। टाण्डा अम्बेडकरनगर
एआईएमआईएम की जनसभा को प्रशासन की रोक के बावजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दीन आवैसी ने नगर के मोहल्ला छज्जापुर स्थित मछली पुल के निकट पार्टी प्रत्याशी इरफान पठान के निवास स्थान के सामने स्थित मैदान में एक आम जनता को सम्बोधित किया। सभा में उन्होने कहा कि बुनकरो को इंसाफ नही मिल रहा है। कपड़ा मंत्रालय द्वारा कुछ दिनो पहले दिल्ली में बुलायी गयी बैठक में सपा, कांग्रसे व बसपा के नुमाइंदो ने तो शिरकत ही नही की। बुनकर मसाइल के लिए सभी उदासीन नजर आ रहे है। हमने बुनकरो के कर्जे माफ करने एवं उनकी बेहतरी के लिए प्रस्ताव दिया है। अज हम तफसील से बात नही कर पा रहे है हम फिर आएंगेऔर विस्तार से बाते करेगें। आज रोक लगाने वाले यही एसडीएम चुनाव की घोषणा होने पर परमीशन घर पर ला कर पहुँचा जाएंगे।
अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला सम्मान
संवाददाता। टाण्डा अम्बेडकरनगर
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुनकर नगरी में अपेक्षा के अनुरुप सम्मान नही मिल सका। आवैसी के काफिले में बाराबंकी, लखनऊ, बस्ती, जौनपुर, आजमगढ़ आदि के लोग शामिल रहे। ग्राम सम्हरिया के पास टाण्डा के घोषित प्रत्याशी के काफिले में मुश्किल से एक सैकड़ा ही लोग नजर आये। यहाँ से आवैसी इरफान पठान के घर पहुँचे और लगभग 1 घण्टा रुक कर वही दरवाजे पर स्थित मैदान में एक जनसभा को सम्बेधित किया। इसके बाद दरगाह हजरत मौलाना हककानी शाह की मजार पर चादर चढ़ाने केबाद किछौछा रवाना होगये। प्रशासन की रोक के बावजूद आवैशी ने पूरे नगर में रोड शो किया। खानापूर्ति के नाम पर पूरे नगर में पुलिस बल तैनात रहा परन्तु तमाशबीन ही बना दिखाई पड़ा। एसडीएम इन्दंभूषण वर्मा व सीओ कमल यादव भी लगे रहे लेकिन इन्हे रोक नही सके।


0 comments:
Post a Comment