Sunday, 16 October 2016

सहयोगी दलो के खाते में जा सकती हैं जिले की दो सीटे

कटेहरी पर अपना दल तो जलालपुर में भासपा जता रही दावा
अम्बेडकरनगर। 265$ के लक्ष्य को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर फूँक फूँक कर कदम रख रही है। पार्टी द्वारा एक एक सीट के लिए सम्भावित उम्मीदवारों का जो खाका तैयार किया जा रहा है उसके लिए उसको कई चक्रों में फिल्टर करने की कवायद की जा रही है। टिकट बंटवारे में पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी का विशेष ध्यान दिए जाने की सम्भावना जतायी जा रही है। टिकट बंटवारे में पुराने कार्यकर्ताओं को ज्यादा तरजीह मिलने की उम्मीद है।
इस जिले में टिकट की चाह रखने वाले उम्मीदवारो की भारी भरकम संख्या पार्टी के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। कटेहरी व जलालपुर विधान सभा छेत्र में उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या से पार्टी नेता उम्मीदवार चयन को लेकर काफी दुविधा में हैं। अकबरपुर व टांडा विधान सभा छेत्र में दो मजबूत दावेदारों के पार्टी में शामिल हो जाने के कारण पुराने कार्यकर्ता विचलित देखे जा रहे हैं। हालाँकि पार्टी का आस्वासन उनमे अभी भी आशा की ज्योति जगाये हुए है। सूत्रो की माने तो टिकट बंटवारे में संघ का खासा दखल हो सकता है। ऐसे में नए लोगों पर दांव लगाने के बजाय पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं पर ज्यादा विश्वास कर सकती है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रो के अनुसार इस जिले की दो सीट समझौते में जाने की प्रबल सम्भावना है। इनमे कटेहरी पर जन्हा अपना दल दावा ठोंक रहा है वन्ही जलालपुर सीट भासपा के खाते में जा सकती है। उम्मीदवारो की ज्यादा संख्या के कारण पार्टी किसी विवाद में पड़ने के बजाय उसे सहयोगी दलो के खाते में डाल सकती है। गत विधानसभा चुनाव में टाण्डा सीट से अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शिव नायक वर्मा को मिले लगभग 18 हजार मतो के आधार पर अपना दल अब कटेहरी सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी जता रहा है। वही पर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ग विशेष के मतदाताओं में भासपा का खासा प्रभाव होने के कारण पार्टी उस पर अपना दावा जता रही है। फ़िलहाल जिले की किन्ही दो सीटो का सहयोगी दलो के खाते में जाना तय माना जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top