शिक्षक के बचाव में उतरा विद्यालय प्रबन्धन
राजेसुल्तानपुर। अम्बेडकरनगर
छोटे बच्चों को स्कूलों में शारीरिक दण्ड देने पर सरकार द्वारा लगायी गयी रोक यहां कोई मायने नहीं रखती। खास तौर से निजी स्कूलों में क्रूरता की हदें पार की जा रही है। राजेसुल्तानपुर में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के शिक्षक द्वारा एक छात्र का सिर दीवार में लड़ा देने का मामला सामने आया है। शिक्षक द्वारा छात्र के साथ किये गये व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगो में गहरा आक्रोश है। हालांकि शिक्षक द्वारा पीड़ित छात्र के घर जाकर माफी मांगने के बाद प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है। इसी बीच विद्यालय के प्रबंधक द्वारा छात्र को स्वतः चोट लगने से संबंधित एक आडियो वायरल किया गया है। सवाल यह है कि यदि विद्यालय प्रबंधक की बात सही है तो संबंधित शिक्षक द्वारा माफी मांगने का क्या औचित्य था। कस्तूरीपुर गांव निवासी सचिदानंदन पांडेय का सात वर्षीय पुत्र पुष्कर पांडेय संेट जेवियर्स कालेज में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक मनीश शुक्ला द्वारा छात्र को पीटने के बाद उसके सिर को दीवार से लड़ा दिया गया जिससे पुष्कर के सिर में काफी चोट आयी। हालांकि विद्यालय प्रबंधक द्वारा छात्र का निजी चिकित्सालय में इलाज करवाकर उसे मोटर साइकिल से घर पहंुचाया गया। बच्चे की हालत को देख उसके दादा-दादी आग बबूला हो गये। पुष्कर के माता-पिता दिल्ली में रहते हंै। जानकारी के मुताबिक सेंट जेवियर्स स्कूल को मान्यता भी नहीं है। इसके बावजूद इसका संचालन किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment