Wednesday, 5 October 2016

प्रदेश में हर तरफ बढा अराजकता का माहौल- जेपीएन राठौर

बोले बूथ प्रबन्धन के प्रदेश प्रभारी-जिताऊं प्रत्याशियो को ही टिकट देगी भाजपा
संवाददाता। अंबेडकरनगर
पूरे प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल बढ गया है। भ्रष्टाचार, गुंडाराज के बीच महिलाएं असुरक्षित हैं। जहां भय और आतंक के सायें में लोग जी रहे है। प्रदेश सरकार पर अक्षमता का आरोप लगाते हुए यह बाते जिला मुख्यालय पर आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रबन्धन के प्रदेश प्रभारी जेपीएन राठौर ने कहीं।
उन्होने कहा कि जिस प्रकार से जवाहर बाग कांड, बुलंदशहर में हुई घटना, प्रदेश को दहला देने वाली घटनाओं में शुमार हुई है। इन घटनाओं के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार कितनी जिम्मेदारी से अपने कार्याें का निर्वहन कर रही है यह जनता भली भांति समझ रही है। परिवार के आपसी झगडे़ में उलझी सरकार जिम्मेदारी पर खरा नहीं उतर पा रही है। आज हर तरफ अराजकता का बोल बाला है। स्कूल जाने वाली बच्चियां हो या फिर महिलाएं, घर से बाहर निकलते ही अपने आपको सुरक्षित नही महसूस कर पा रही हैं। भय और आतंक के खौफ मंे लोगों को जीना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र में रहकर आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रदेश में की जा रही खाटसभा चुनाव बाद शोकसभा में तब्दील हो जायेगी। विभिन्न दलो से भाजपा में आने वाले नेताओ के टिकट के सवाल पर उन्होने कहा कि किसी भी नेता को टिकट की गारंटी पर पार्टी में नहीं शामिल किया गया है। अन्य दलो से भाजपा में आने वाले नेताओं का पार्टी में स्वागत है। उन्होने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जिताऊं उम्मीदवारो को ही मैदान में उतारेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, जिला मंत्री रजनीश सिंह के अलावां रमाशंकर सिंह, डा0 राना रणधीर सिंह, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top