Wednesday, 5 October 2016

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता की बनायी रणनीति

पार्टी नेताओं को सौंपी गयी जिम्मेदारी
संवाददाता। अंबेडकरनगर
अकबरपुर विधानसभा में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक नारायण अतिथि गृह में जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश से आये हुए सह प्रभारी अवध क्षेत्र के सोमनाथ वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उनके ही मार्गदर्शन में सम्मेलन की तैयारी और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता हेतु मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक बैठक कर हर संभव प्रयास करने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हेतु अकबरपुर-टाण्डा मुख्य मार्ग पर स्थित कटरिया याकूबपुर बाग को सम्मेलन हेतु स्थान तय किया गया। दो विधानसभाओं अकबरपुर और टाण्डा को मिलाकर एक साथ होने वाले सम्मेलन के संयोजक के रूप में जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन राजभर को बनाया गया एवं सह संयोजक के रूप में जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव वर्मा का नाम तय हुआ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के अवसर पर पिछडे़ समाज के प्रमुख समाज सेवियों, स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदो, सेवा क्षेत्र से जुडे़ डाक्टरो, बैंक कर्मचारियों, शिक्षको, मेधावी, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियोंको सम्मानित करेगी। इस अवसर पर बैठक में संचालन कर रहे प्रहलाद वर्मा, विधानसभा प्रभारी दशरथ यादव, श्यामसुंदर यादव, अतुल शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, आज्ञाराम गुप्ता, सरिता वर्मा, विनय वर्मा, गयाप्रसाद वर्मा, रामजीत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम यादव सहित तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं सम्मेलन की सफलता हेतु अपना अमूल्य सुझाव दिया।

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2014 ABN NEWS | Designed With By Blogger Templates
Scroll To Top