अम्बेडकरनगर अकबरपुर-महरूआ मार्ग पर महरूआ थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया प्रदेश सरकार की मंशा को तार-तार कर रहे है। पुलिस की मिली भगत से खुलेआम आम के हरे पेड़ो को काटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बाहरपुर गांव निवासी रामअरज यादव द्वारा दबंगई के बल पर वंजर खाते में स्थित आम के पेड़ो को लकड़ी माफियाओं को बेंच दिया गया है। स्व0 सुभाष सिंह के भट्ठे के निकट स्थित इन पेडो पर लकड़ी माफिया खुलेआम आरा चला रहे है। शिकायत के बावजूद वन विभाग अथवा पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्य नही की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जितनी गंभीर है उसके मातहत जेब भरने की फिराक में उसे उतना ही चूना लगा रहे है। केवल महरूआ थाना क्षेत्र में ही नहीं, जिले के अन्य अंचलो में भी हरे पेडो को काटे जाने के समाचार है।



0 comments:
Post a Comment